जैविक गेहूं : हमारा प्रयास
कहते है कि जैसा अन्न वैसा मन हम जो कुछ भी खाते है वैसा ही हमारा मन बन जाता है , अन्न चरित्र निर्माण करता है। इसलिए हम क्या खा रहे है। इस बात का सदा ध्यान रखना चाहिए। जैविक गेंहू ( Organic Wheat) क्या है ? गेहूं की जैविक खेती उत्पादन की वह पद्धति है , जिसमें फसलों के उत्पादन हेतु प्राकृतिक संसाधनों जैसे- गाय के गोबर की खाद( compost) , हरी खाद , जैव उर्वरकों इत्यादि का प्रयोग फसलों को पादप पोषण और रसायन रहित कीट , रोग एवं खरपतवार नियंत्रण हेतु किया जाता है | इसका आशय यह है , कि गेहूं की जैविक खेती में संश्लेषित रसायनों , उर्वरकों ( fertilizer) , रसायनिक कीट एवं रोग नियंत्रकों ( pesticides and weedicide) और वृद्धि कारक तत्वों ( Plant Growth Regulators) का प्रयोग नहीं किया जाता है | जैविक गेंहु : स्वादिष्ट चपाती के लिये उन्नत किस्मे 1 एच आइ -१५४४ ( पूर्णा ) : इसका दाना छोटा , सख्त व सूक्ष्म तत्वों से भरपूर है । इसकी बनायी चपाती 24 घंटे तक नरम व ताजा रहती है । 2. एच आइ- ८७५९ ( पूसा तेजस ) : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केन्द...