गेहूं का भंडारण : घर के लिए



अच्छा गेहूं की खरीददारी के  साथ इसका उचित भंडारण एक महत्वपूर्ण पहलू है। उचित ढंग से भंडारण न करने पर काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

भंडारित अनाज के शत्रु कीट
खपरा बीटल : यह गोदाम में रखे अनाज का सबसे बड़ा दुश्मन है। इसके बच्चे दाने के भ्रूण को खाकर नुकसान पहुंचाते हैं। प्रभावित अनाज से पाउडर निकलना शुरू हो जाता है।
सुंडी : यह दाने में सूक्ष्म छेद करके इसे खोखला बना देती है।
कम लागत में ऐसे करें भंडारण
घरेलू उपयोग के लिए लोहे की टंकी आदि में गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए यह तरीका भी अपनाया जा सकता है। टंकी में एक कुंटल गेहूं भंडारित करते समय एक माचिस (तीलियों से भरी) तली में, दूसरी मध्य में तथा तीसरी माचिस सबसे ऊपर रखनी चाहिए।
एक किलो नीम की पत्तियों को छाया में सुखाकर भंडार करने से पहली टंकी की तली में बिछाना चाहिए। इससे गेहूं खराब नहीं होगा। 
यह तरीका कम मात्रा में गेहूं को भंडारित करने का है।

Comments

Popular posts from this blog

Black Wheat Benefits / काले गेहूं के फायदे

सलाह : किससे ले सलाह

अमरूद की उन्नत किस्में, जानिए उनकी विशेषताएं और पैदावार : Improved Guava Varieties