सलाह : किससे ले सलाह



साधारण किसान से सफल किसान बनाने की यात्रा मे आपका स्वागत है I

इस यात्रा मे एक सबसे  महत्वपूर्ण सवाल है - आम या साधारण किसान सलाह किससे ले ? 

जैसा की आप सभी को ज्ञात है की खेती , बागवानी, पशु पालन आदि के हर चरण पे विज्ञान कम करता है और सही -पूरी वेज्ञानिक जानकारी के लिए किसान के पास सीमित समय और संसाधन है । आज के मोबाइल युग हर किसान इंटरनेट से जुड़ा है और इस तरह पूरी दुनिया की जानकारी उसकी मुट्ठी मे है । 

इस सबके बावजूद साधारण किसान अक्सर सलाह के लिए उस आदमी के पास जाता है जिसका की उस सलाह मे व्यापारिक हित ( Commercial Interest ) जुड़ा होता है । उदाहरण के लिए - अपने खेतो मे किट नियंत्रण के लिए क्या उपाय करना चाहिए , इस समस्या का निराकरन के लिए वह सलाह लेने के लिए वह अपने छेत्र की रासायनिक दावा विक्रेता के पास जाता है और वो जो सलाह / दवाई देता है , वो उसका पालन कर अपने खेत मे स्प्रे करता है । यंहा पर तीन बिन्दुओ पर ध्यान देना होग :--
01। खाद बीज दवाई ( नर्सरी भी )  विक्रेता का सलाह मे व्यापारिक हित
02। अधिकतर खाद बीज दवाई विक्रेता कृषि विज्ञान की पूरी जानकारी नहीं रखते । उन्हे सिर्फ अपने उत्पाद व मुनाफे से मतलब है ।
03। अधिकतर विक्रेता बिना किसी आधार के कई सारी दवाई दे देता है , ज्सिकी की आवशक्ता नहीं होती है ।

आएये अब मे आपको एन पाँच लोगो की जानकारी देता हूँ जंहा से आप व्यस्थित सलाह लेकर सफल किसान बनने की यात्रा मे आगे बढ़ सकते है :--
०१. सबसे पहले अपने आसपास गाँव मे सफल किसानो की जानकारी एकत्रित करे , उनसे संपर्क रखे और अपनी पूरी बात उनसे साझा करे। आपका साथी सफल किसान आपको उचित राय देंगे एसा मेरा व्यक्तिगत अनुभव है ।
०२. किसानो तक उन्नत खेती तकनीकी ज्ञान पहुँचाने के लिए अनेक केन्द्रीय व राज्य स्तरीय एकाईया काम कर रही है । उदाहरण के लिए
  • ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी /जिला कृषि विभाग 
  • नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र
  • Dean- कृषि महाविध्यालय / Recearch Centeres
  • पशुपालन विभाग / वन विभाग / कृषि अभियांत्रिकी विभाग
  • उधयानिकी विभाग - फल फूल सब्जी की वेज्ञानिक खेती
  • किसान कॉल सेंटर : १५५१ व 1800-180-1551  https://dackkms.gov.in/account/login.asp
०३ आपके आस पास जो एक्सपेर्ट ( subject matter expert )हो उसको खोजे उसको उसकी फीस दे और सलाह प्राप्त करे । मुफ्त सलाह के चक्कर मे ना पड़े ।
०४. जो लोग आपके प्रॉडक्ट ( अनाज , फल , फूल, सब्जी ) उपयोग ( Users )  करते है उनसे भी सलाह लेना उचित है। यही वो लोग है जो आपकी उपज का सही दाम देंगे
०५. अपने माता पिता भाई बहन दोस्त जो की आपकी चिंता करते है वो लोग भी आपको उचित सलाह दे सकते है।

धन्यवाद  
राजेश कुमार भंसाली

आपके सुझाव आमंत्रित है ।



Comments

  1. बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर प्रकाश डाला आपने। आपका धन्यवाद

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद॥
      कोई सलाह सुझाव हो तो आप यंहा पर share कर सकते है

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Black Wheat Benefits / काले गेहूं के फायदे

अमरूद की उन्नत किस्में, जानिए उनकी विशेषताएं और पैदावार : Improved Guava Varieties